Advertisement

शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण

शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण

रायपुर में 15 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह जयंती पर भव्य समारोह आयोजित होगा। शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण दिया।

रायपुर/14 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, पेंशन बाड़ा, रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और समारोह के सफल आयोजन की कामना की। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन साहस, बलिदान और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

15 दिसंबर को होगा भव्य आयोजन

शहीद वीर नारायण सिंह जयंती के अवसर पर यह भव्य समारोह 15 दिसंबर 2025 को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, पेंशन बाड़ा, रायपुर में शाम 7 बजे से किया जाएगा। इस आयोजन में आदिवासी छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

इस अवसर पर छात्रावास अध्यक्ष पुरुषोत्तम नेताम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47