Advertisement

वोट चोर–गद्दी छोड़ो रैली: सरगुजा संभाग से 500 युवाओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में दिखाई ताकत

सरगुजा/रायपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में सरगुजा संभाग से करीब 500 युवाओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की “वोट चोर–गद्दी छोड़ो रैली” में अपनी प्रभावी सहभागिता दर्ज कराई। यह अखिल भारतीय स्तर की रैली 14 दिसंबर को आयोजित की गई थी।

इस रैली में शामिल होने के लिए सरगुजा संभाग से कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता 12 दिसंबर से ही ट्रेन, बस एवं अन्य माध्यमों से दिल्ली रवाना हो गए थे। युवाओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ भागीदारी की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

यात्रा और ठहराव की बेहतर व्यवस्था

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव द्वारा सरगुजा संभाग से रैली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए यात्रा एवं ठहराव की समुचित व्यवस्था की गई थी। वहीं, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा और एनएसयूआई अध्यक्ष आशीष जायसवाल को संपूर्ण व्यवस्थाओं की जवाबदेही सौंपी गई थी, जिसे सफलतापूर्वक निभाया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस रैली के माध्यम से देशभर से आए युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की है। सरगुजा संभाग से युवाओं की बड़ी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि युवा वर्ग लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर सजग और सक्रिय है।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57