Advertisement

अंबिकापुर में देह व्यापार का भंडाफोड़: पति-पत्नी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अंबिकापुर, 15 दिसंबर 2025। सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में अनैतिक देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व में गिरफ्तार महिला आरोपी के साथ उसका पति सुनील कुमार एवं उसका सहयोगी हेमंत दास भी अपराध में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला आरोपी ग्राहकों की तलाश करती थी, जबकि उसका साथी हेमंत दास देह व्यापार में संलिप्त युवतियों को ग्राहकों तक लाने-ले जाने का कार्य करता था।


तीन आरोपी हिरासत में लेकर गिरफ्तार

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को अंबिकापुर स्थित एक मकान से—

🔹 सुनील कुमार, पिता कमला साव, उम्र 40 वर्ष, निवासी मयापुर, जिला सरगुजा
🔹 हेमंत दास, पिता स्व. राजेश दास, उम्र 33 वर्ष, निवासी तेलसखरिया, थाना दरिमा
🔹 एक अन्य महिला आरोपी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया


पुलिस को 10 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आकाशवाणी चौक के पास एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है, जहां युवक-युवतियों से अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराई जा रही है।

सूचना की पुष्टि के बाद महिला थाना अंबिकापुर में
अपराध क्रमांक 17/2025,
धारा 3, 4, 5 एवं 7 — अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

इससे पूर्व 10 नवंबर 2025 को एक महिला आरोपी को आकाशवाणी चौक के निकट स्थित मकान से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47