Advertisement

फर्जी शादी, अपहरण और मारपीट का खुलासा: वाशिम में 5 आरोपी गिरफ्तार, CCTV से खुली साजिश

फर्जी शादी, अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला: वाशिम पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार किए

वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में 14 दिसंबर की सुबह सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में मिली एक कार का मामला महज एक्सीडेंट या डकैती नहीं, बल्कि फर्जी शादी, अपहरण और गलत संदेह में की गई मारपीट से जुड़ा हुआ निकला। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा वाशिम पुलिस अधीक्षक अनुज तारे ने किया।

14 दिसंबर की सुबह रिसोड़ शहर पुलिस को सड़क किनारे खड़ी एक कार की सूचना मिली, जिसका पिछला शीशा टूटा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्वान पथक को भी बुलाया। शुरुआती तौर पर लोग इसे एक्सीडेंट, डकैती या आपसी विवाद मान रहे थे, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामला बेहद चौंकाने वाला निकला।

सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड से खुला राज

पुलिस जांच में सामने आया कि 10 से 12 लोगों के एक गैंग ने शक के चलते निर्दोष यात्रियों पर हमला किया, उनसे 12 से 15 हजार रुपये नकद छीने और कार में तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध गाड़ियों की पहचान की, जिनमें से एक गाड़ी को ट्रेस कर अहिल्यानगर में लोकेट किया गया।

अहिल्यानगर के एसपी से संपर्क कर वाशिम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की, जिसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर वाशिम लाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

फर्जी शादी से जुड़ा है पूरा मामला

जांच में यह भी सामने आया कि आसेगांव पेन गांव में कुछ दिन पहले एक फर्जी शादी हुई थी। दूल्हे को शक हो गया था कि उसकी दुल्हन फर्जी है और भागने की फिराक में है।

14 दिसंबर की तड़के तीन गाड़ियों में सवार 10 से 12 लोग दूल्हे के घर पहुंचे, लेकिन दुल्हन वहां नहीं मिली। इसके बाद आरोपियों ने दूल्हे के पिता का अपहरण कर लिया। गैंग ने दूल्हे के मामा के गांव में भी अपनी महिला साथी की तलाश की, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित दूल्हे दीपक खानझोड़े को फोन कर धमकी दी कि यदि दुल्हन को वापस नहीं किया गया तो उसके पिता की हत्या कर दी जाएगी।

गलत संदेह में निर्दोषों पर हमला

एसपी अनुज तारे के अनुसार, तीनों गाड़ियां रात में निकलने के बाद कुछ दूरी पर रुकीं, जहां आरोपियों को लगा कि एक कार उनका पीछा कर रही है। इसी संदेह में उन्होंने उस कार को रुकवाया और उसमें बैठे लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिस कार को नुकसान पहुंचाया गया, वह नांदेड़ जिले की थी और उसमें बैठे लोग निर्दोष थे।

कोर्ट ने दिया 19 दिसंबर तक पीसीआर

पुलिस ने महिला सहित उसके 5 साथियों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 19 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) पर भेज दिया गया है।

पुलिस पूरे फर्जी शादी गिरोह और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57