Advertisement

बीज निगम की योजनाओं से किसानों को लाभ, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिस्टम से बढ़ी सब्जी खेती

बीज निगम की योजनाओं से किसानों को बड़ा लाभ, 3234 कृषक शासकीय अनुदान से लाभांवित

रायपुर | 17 दिसंबर 2025 |छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं से प्रदेश के किसान लगातार लाभान्वित हो रहे हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 3234 किसानों को शासकीय अनुदान पर लाभ प्रदान किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय वर्ष समाप्ति तक लक्ष्यानुसार अधिक से अधिक किसानों को लाभांवित किया जाएगा।

 उन्नत बीज और सिंचाई सुविधाओं का लाभ

बीज निगम के माध्यम से किसान खरीफ एवं रबी सीजन में उन्नत और मांग आधारित बीज प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही चैम्पस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए शाकम्भरी योजना के अंतर्गत किसान अपनी पसंद के सिंचाई पंप (मेक/मॉडल/ब्रांड) का चयन कर लाभ ले रहे हैं।

शाकम्भरी योजना: 75% तक अनुदान

शाकम्भरी योजना के तहत किसानों को अधिकतम 75 प्रतिशत अनुदान पर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

  • बिजली सुविधा नहीं होने पर डीजल पंप का विकल्प
  • मोनोब्लॉक, विद्युत पंप, पेट्रोल, डीजल और ओपनवेल सबमर्सिबल पंप 75% अनुदान पर उपलब्ध

 ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम से बढ़ी उत्पादकता

राज्य बीज निगम द्वारा किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम पर अधिकतम 55 प्रतिशत शासकीय अनुदान दिया जा रहा है।
वर्तमान में रबी फसल दलहन एवं तिलहन, विशेषकर चना, में किसान स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई कर अच्छा लाभ ले रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

2025-26 में 17,881 किसानों को लाभ

वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत—

  • कुल लाभार्थी: 17,881 किसान
  • ड्रिप सिस्टम: 3,281 किसान
  • स्प्रिंकलर सिस्टम: 14,600 किसान

इन योजनाओं के माध्यम से किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है, जो वित्तीय वर्ष के अंत तक लगातार जारी रहेगा।

सब्जी उत्पादन की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन और बीज निगम अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर के प्रयासों से छत्तीसगढ़ अब सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।
जहां पहले किसान केवल धान की खेती पर निर्भर थे, अब वे तेजी से सब्जी उत्पादन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

“पर ड्रॉप मोर क्रॉप” से बढ़ा मुनाफा

ड्रिप एरिगेशन सिस्टम “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” सिद्धांत पर आधारित है, जिससे—

  • पानी और पोषक तत्व सीधे पौधों तक पहुंचते हैं
  • पानी और संसाधनों की बर्बादी कम होती है
  • श्रमिक लागत घटती है
  • किसानों की लागत कम और मुनाफा अधिक होता है

इन प्रयासों से सब्जी उत्पादक किसान न सिर्फ उत्पादन बढ़ा रहे हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी समृद्ध हो रहे हैं।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57