Advertisement

PM Modi Assam Visit: गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, नामरूप में उर्वरक परियोजना का भूमिपूजन

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 दिसंबर को असम दौरे पर, गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20-21 दिसंबर को असम की यात्रा पर रहेंगे। 20 दिसंबर को दोपहर लगभग 3 बजे वे गुवाहाटी पहुंचकर लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नवनिर्मित एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

लगभग 1.4 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला यह नया टर्मिनल प्रति वर्ष 1.3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। रनवे, एयरफील्ड सिस्टम, एप्रन और टैक्सीवे के बड़े उन्नयन के साथ यह परियोजना असम की कनेक्टिविटी और वैश्विक जुड़ाव को नई ऊंचाई देगी।

यह भारत का पहला प्रकृति-विषय आधारित एयरपोर्ट टर्मिनल है, जिसका विषय “बांस के उद्यान” रखा गया है। इसमें पूर्वोत्तर से प्राप्त लगभग 140 मीट्रिक टन बांस का उपयोग किया गया है। काजीरंगा से प्रेरित हरित परिदृश्य, जापी आकृतियां, गैंडे का प्रतीक और कोपो फूल से सजे 57 स्तंभ इसकी पहचान हैं। टर्मिनल में लगभग एक लाख स्थानीय पौधों से निर्मित “आकाश वन” यात्रियों को प्रकृति से जोड़ने का अनुभव देगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डिजिटल नवाचार की दृष्टि से यहां फुल-बॉडी स्कैनर, डिजियात्रा आधारित संपर्क-रहित यात्रा, स्वचालित बैगेज सिस्टम, त्वरित इमिग्रेशन और एआई-संचालित संचालन की सुविधा उपलब्ध है।

21 दिसंबर की सुबह प्रधानमंत्री गुवाहाटी के बोरागांव स्थित शहीद स्मारक क्षेत्र में असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप पहुंचकर ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड (BVFCL) परिसर में नई ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना का भूमिपूजन करेंगे।

₹10,600 करोड़ से अधिक की लागत वाली यह परियोजना असम एवं पड़ोसी राज्यों की उर्वरक आवश्यकताओं को पूरा करेगी, आयात पर निर्भरता घटाएगी और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी।

 


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47