Advertisement

PM Modi West Bengal Visit: नदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल दौरे पर, ₹3200 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे। सुबह लगभग 11:15 बजे वे नदिया जिले के राणाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधानमंत्री लगभग ₹3,200 करोड़ की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बाराजागुली-कृष्णनगर खंड का 66.7 किलोमीटर लंबा 4-लेन मार्ग शामिल है। वहीं, उत्तर 24 परगना जिले में बारासात-बराजागुली खंड के 17.6 किलोमीटर लंबे 4-लेन मार्ग की आधारशिला रखी जाएगी।

इन परियोजनाओं से कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यात्रा समय में लगभग 2 घंटे की बचत, निर्बाध यातायात, वाहन परिचालन लागत में कमी और पड़ोसी देशों से संपर्क बेहतर होगा। साथ ही, क्षेत्रीय आर्थिक विकास और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47