Advertisement

21 दिसंबर को पल्स पोलियो महाअभियान: श्याम बिहारी जायसवाल ने अभिभावकों से की बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील

21 दिसंबर को पल्स पोलियो महाअभियान: श्याम बिहारी जायसवाल ने अभिभावकों से की बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील

रायपुर।पल्स पोलियो महाअभियान को सफल बनाने के लिए श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के समस्त नागरिकों एवं अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि रविवार, 21 दिसंबर को प्रदेशभर में निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा इस दिन पोलियो ड्रॉप नहीं ले पाता है, तो 22 और 23 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सामूहिक जिम्मेदारी

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा से वंचित न रहे। समय पर पोलियो ड्रॉप पिलाकर ही हम अपने बच्चों का सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।

पोलियो मुक्त भारत की दिशा में कदम

उन्होंने नागरिकों से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की, ताकि प्रदेश को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47