Advertisement

टी.एस. सिंहदेव ने दुलीचंद अग्रवाल के निधन पर जताया शोक, कहा– अपूरणीय क्षति

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने दुलीचंद अग्रवाल के निधन पर जताया शोक

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रायगढ़ के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक एवं समाजसेवी स्वर्गीय दुलीचंद अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

टी.एस. सिंहदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने शोक संदेश में कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल के पूज्य पिताजी दुलीचंद अग्रवाल के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सिंहदेव ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

दुलीचंद अग्रवाल रायगढ़ में एक प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक होने के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। उनके निधन से सामाजिक और चिकित्सकीय जगत में शोक की लहर है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47