अरुणाचल प्रदेश में MGNREGA को खत्म करने के विरोध में कांग्रेस का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

MGNREGA को समाप्त करने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, अरुणाचल में PCC का प्रदर्शन

अरुणाचल प्रदेश | 22 दिसंबर 2025| महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) को समाप्त किए जाने के विरोध में अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसिराम सिराम ने किया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

कांग्रेस पार्टी ने MGNREGA को दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक कल्याण योजनाओं में से एक बताते हुए कहा कि इस योजना ने करोड़ों गरीबों, किसानों और मजदूरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को कमजोर या समाप्त करना सीधे तौर पर गरीबों की आजीविका पर हमला है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने कहा कि MGNREGA ने ग्रामीण भारत को आर्थिक सुरक्षा दी और लोगों को अपने ही गांव में रोजगार का अधिकार दिया। लेकिन मौजूदा सरकार लगातार इस योजना की अनदेखी कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और MGNREGA को पूरी मजबूती से लागू रखने की मांग की।

कांग्रेस का संदेश

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह किसानों, मजदूरों और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा वीडियो देखने के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विज़िट करें।