Advertisement

मनरेगा का विध्वंस विकास नहीं: सोनिया गांधी के लेख पर टीएस सिंहदेव और प्रियंका गांधी का NDA पर हमला

मनरेगा का विध्वंस, विकास नहीं: सोनिया गांधी के लेख पर कांग्रेस का हमला

नई दिल्ली |कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने मनरेगा (MGNREGA) को लेकर केंद्र की NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह विकास नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों का विध्वंस है।

टी. एस. सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के द हिंदू में प्रकाशित लेख
“The Bulldozed Demolition of MGNREGA”
का हवाला देते हुए कहा कि NDA सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करना महात्मा गांधी के श्रम की गरिमा और सर्वोदय के विचार के साथ विश्वासघात है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसे कानून को कमजोर करना काम के संवैधानिक अधिकार को कमजोर करता है और इससे देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ जाती है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सोनिया गांधी के लेख को साझा करते हुए कहा कि मनरेगा ने महात्मा गांधी के सर्वोदय (सबका कल्याण) के सपने को साकार किया और पहली बार देश में काम के अधिकार को व्यवहार में उतारा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मनरेगा का खत्म होना देश की सामूहिक नैतिक विफलता है, जिसके वित्तीय और मानवीय परिणाम आने वाले वर्षों तक देश के करोड़ों मेहनतकश लोगों को भुगतने पड़ेंगे।

उन्होंने सभी लोकतांत्रिक ताकतों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर उन अधिकारों की रक्षा करें, जो आम नागरिकों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करते हैं।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47