Advertisement

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने गुरुजनों व सहपाठियों संग किया पौधरोपण, 1975 बैच की गोल्डन एलुमनी मीट में भावुक हुए

भोपाल: गुरुजनों और सहपाठियों संग पौधरोपण, यादों में लौटे शिवराज सिंह चौहान

भोपाल |केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधरोपण के अपने संकल्प के तहत आज भोपाल के तात्या टोपे नगर स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उनके आदरणीय गुरुजन और सहपाठी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वे अपने विद्यालय के 1975 बैच की गोल्डन एलुमनी मीट में शामिल हुए, जहां पुरानी स्मृतियां एक बार फिर जीवंत हो उठीं।

पौधा बना स्मृतियों और मूल्यों का प्रतीक

श्री चौहान ने कहा कि आज लगाया गया पौधा स्मृतियों, रिश्तों और मूल्यों को संजोकर रखने का प्रतीक बनेगा। उन्होंने इसे जीवनभर संजोए रखने की भावना से जोड़ा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्कूल से जुड़ा भावनात्मक रिश्ता

उन्होंने भावुक होते हुए कहा—

“इस स्कूल की एक-एक ईंट में जो स्नेह और प्यार है, उसका मैं वर्णन नहीं कर सकता। यह गर्व का विषय है कि हमारा विद्यालय आज हिंदुस्तान के नंबर-एक विद्यालयों की श्रेणी में खड़ा है। जब भी जरूरत पड़े, हम सब अपने स्कूल के लिए खड़े हैं।”

दो जीवन सूत्र बताए

छात्र जीवन की यादों को साझा करते हुए श्री चौहान ने कहा—

“मैं दो चीजें मानता हूं—पहला, सबसे प्रेम करो क्योंकि हर एक में एक ही चेतना है। दूसरा, दूसरों की सेवा ही भगवान की पूजा है।”

उन्होंने अपने सभी गुरुजनों को स्मरण करते हुए कहा कि आज जो भी वे हैं, वह गुरुओं के आशीर्वाद का ही परिणाम है और उन्होंने गुरुजनों के चरणों में सादर प्रणाम किया।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47