Advertisement

किसान दिवस पर सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह को किया नमन, किसानों के हित में प्रतिबद्ध डबल इंजन सरकार

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के अन्नदाता किसानों और सभी प्रदेशवासियों को किसान दिवस की हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में कहा कि चौधरी चरण सिंह का संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, शोषित, वंचित और किसान बंधुओं की समृद्धि के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार चौधरी चरण सिंह की प्रेरणा से किसान हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर योजनाएं लागू कर रही है।

मुख्यमंत्री के इस संदेश को किसान संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान सम्मान और किसान नीति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के रूप में देखा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47