बर्लिन। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने जर्मनी के बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय लोकतंत्र केवल भारत की संपत्ति नहीं, बल्कि एक वैश्विक सार्वजनिक संपदा (Global Public Good) है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत रहना पूरी दुनिया के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए बेहद जरूरी है।
राहुल गांधी ने कहा कि जब भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला होता है, तो वह सिर्फ भारत पर नहीं, बल्कि वैश्विक लोकतंत्र पर भी हमला होता है। यदि भारत जैसे देश—जहां करीब 1.5 अरब लोग रहते हैं—को लोकतांत्रिक खेमे से बाहर कर दिया जाए, तो यह वैश्विक लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचाएगा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसलिए भारतीय नागरिकों की विशेष जिम्मेदारी है कि वे इस अमूल्य संसाधन—लोकतंत्र—की रक्षा करें और उसे मजबूत बनाएं।











