
जम्मू-कश्मीर के लाल चौक से आत्मनिर्भर भारत का संदेश, स्वदेशी संकल्प के साथ दिखी नए भारत की तस्वीर
श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक से आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वदेशी का संकल्प लिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में लाल चौक अब भयमुक्त उत्सव और तिरंगा की शान का प्रतीक बन चुका है।
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)।जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक लाल चौक से आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सशक्त संदेश सामने आया है। बड़ी संख्या में लोगों ने लाल चौक पहुंचकर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया और जन-जागरूकता का संदेश दिया।
भाजपा की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि यह वही लाल चौक है, जहां कभी तिरंगा फहराने की हिम्मत कोई नहीं कर पाता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां न सिर्फ तिरंगा पूरी शान से फहराता है, बल्कि लोग बिना किसी डर के उत्सव भी मनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और स्वदेशी से जुड़े नारों के साथ आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूती मिली। लोगों ने कहा कि आज लाल चौक नए भारत की पहचान बन चुका है, जहां सुरक्षा, विश्वास और विकास का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
भाजपा ने कहा कि लाल चौक पर जनसहभागिता के साथ स्वदेशी का संकल्प यह दर्शाता है कि जम्मू-कश्मीर अब शांति, प्रगति और राष्ट्रवादी चेतना के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।











