Advertisement

झारखंड में कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ MOU, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

रांची (झारखंड)।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची में आयोजित राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच MOU समारोह में उपस्थित हुए। यह समझौता राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के वेतन एवं पेंशन खातों के लिए एक विशेष पैकेज के तहत किया गया।

हेमंत सोरेन ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम कर्मचारियों और पेंशनधारियों की जीवन सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“कोई भी घटना या दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आहत परिवारों को सहायता मिलनी चाहिए। हमारी परिकल्पना है कि राज्य का अंतिम व्यक्ति तक हम सहायता पहुंचाएं, योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करें ताकि हर व्यक्ति सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त हो सके।”

इसके अलावा हेमंत सोरेन ने कहा कि PESA नियमावली को सभी अड़चनों को दूर करते हुए कैबिनेट से स्वीकृति मिली है।
उन्होंने झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की समीक्षा बैठक भी की और अधिकारियों को यूनिवर्सिटी को जल्द संचालित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश दिया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47