LVM3-M6 मिशन: बाहुबली रॉकेट ने रचा इतिहास, Bluebird Block-2 सैटेलाइट सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे शक्तिशाली लॉन्च व्हीकल LVM3-M6 (बाहुबली रॉकेट) ने अमेरिकी संचार उपग्रह Bluebird Block-2 को सफलतापूर्वक Low Earth Orbit (LEO) में स्थापित कर दिया है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

अनुराग ठाकुर ने बताया कि यह सैटेलाइट 6100 किलोग्राम वजन के साथ अब तक इसरो द्वारा सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया सबसे भारी उपग्रह है। यह मिशन इसरो की कमर्शियल शाखा न्यू इंडिया स्पेस लिमिटेड (NSIL) के तत्वाधान में संपन्न हुआ है, जिससे अंतरिक्ष आधारित सेल्युलर ब्रॉडबैंड नेटवर्क के विकास में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने कहा कि यह मिशन भारत की हेवी लॉन्च क्षमता का अद्वितीय प्रदर्शन है और वैश्विक स्तर पर भारत की तकनीकी शक्ति को मजबूती से स्थापित करता है। अनुराग ठाकुर ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प अंतरिक्ष क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और सभी तकनीकी सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं।