Advertisement

पूर्वोत्तर के अन्नदाताओं को सशक्त बनाने पर जोर, कृषि-उद्यानिकी टास्क फोर्स बैठक में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया

रायपुर।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने पूर्वोत्तर भारत के किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल में भाग लिया। वे सिक्किम के मुख्यमंत्री पी.एस. तमांग गोलय की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय कृषि एवं उद्यानिकी टास्क फोर्स बैठक में शामिल हुए, जहां पूर्वोत्तर क्षेत्र में कृषि और बागवानी से जुड़ी वैल्यू चेन और बाजार संपर्क को मजबूत करने पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्र की कृषि-उद्यानिकी से जुड़ी विशिष्ट खूबियों (USPs) पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान कम करने, निर्यात के लिए तैयार अधोसंरचना विकसित करने और उत्पाद आधारित क्लस्टर विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना पर सहमति बनी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। सही रणनीति और बेहतर बाजार संपर्क के माध्यम से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मूल्य संवर्धन, बेहतर लॉजिस्टिक्स और आधुनिक भंडारण सुविधाओं के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाया जाएगा, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47