
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
Trending
अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष: BJP कार्यालय में दीपोत्सव, नड्डा और वेंकैया नायडू ने दी श्रद्धांजलि
अटल बिहारी वाजपेयी जी के शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर BJP केंद्रीय कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, जेपी नड्डा और एम वेंकैया नायडू ने किया दीप प्रज्वलन।
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दीप प्रज्वलित कर अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य नेता मौजूद रहे। दीपोत्सव के माध्यम से अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान और उनके आदर्शों को स्मरण किया गया।










