Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती: पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए बताया ‘आचरण ही श्रेष्ठता की पहचान’

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म-जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका आचरण, शालीनता, वैचारिक दृढ़ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प भारतीय राजनीति के लिए आदर्श मानक है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, आचरण से स्थापित होती है और वही समाज को दिशा देती है। इस अवसर पर उन्होंने भगवद्गीता के श्लोक—
“यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः।
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते॥”

का उल्लेख करते हुए अटल जी के जीवन-दर्शन को रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने एक अन्य संदेश में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया। वे प्रखर वक्ता होने के साथ-साथ ओजस्वी कवि के रू में भी सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व देश के चहुंमुखी विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा।


 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05