Advertisement

लाड़ली बहना योजना पर जीतू पटवारी का हमला, अमित शाह और मोहन यादव सरकार को घेरा

लाड़ली बहनों को 3000 का वादा भूल गई बीजेपी, दो साल से हक़ के लिए भटक रहीं महिलाएं: जीतू पटवारी

मोहन यादव सरकार पर करप्शन और क्राइम के आरोप

 

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने लाड़ली बहना योजना को लेकर भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लाड़ली बहनों को ₹3000 देने का वादा किया था, वे दिल्ली चले गए और प्रदेश सरकार पिछले दो वर्षों से आंखें मूंदकर सो रही है।

जीतू पटवारी ने कहा कि इसी वजह से आज प्रदेश की लाड़ली बहनों ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाकर उनका वादा याद दिलाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज जवाब नहीं, बल्कि अपना हक़ मांग रही हैं, लेकिन दुखद है कि बीते दो वर्षों में भाजपा सरकार ने बहनों को सिर्फ़ अत्याचार और उपेक्षा दी है।

पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सीधे घेरते हुए कहा कि सरकार ने लाड़ली बहनों की भावनाओं और अधिकारों के साथ धोखा किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जीतू पटवारी ने अमित शाह के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान से ज़्यादा ऊर्जा के साथ मध्यप्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।

पटवारी ने कहा,
“अमित शाह जी यह कहना शायद भूल गए कि मोहन यादव मध्यप्रदेश को कर्ज, कमीशन, करप्शन और क्राइम में शिवराज सिंह चौहान से ज़्यादा ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है और आम जनता खासकर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47