Advertisement

जिला अस्पताल अंबिकापुर को रक्त घटक निर्माण की स्वीकृति, सरगुजा संभाग को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा

जिला अस्पताल अंबिकापुर को रक्त घटक निर्माण की स्वीकृति, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती

अंबिकापुर | 26 दिसंबर 2025 | राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर के लिए चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में एक बहुप्रतीक्षित और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ (Food & Drugs Administration, C.G.) द्वारा जारी आदेश के तहत जिला अस्पताल अंबिकापुर स्थित ब्लड सेंटर को रक्त के विभिन्न घटकों के निर्माण एवं उपयोग की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

जारी एंडोर्समेंट लेटर के अनुसार, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला अस्पताल अंबिकापुर (जिला–सरगुजा) के नाम से संचालित ब्लड सेंटर को अब

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
  • पैक्ड रेड सेल्स (Packed Red Cells)
  • फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (FFP)
  • प्लेटलेट कंसन्ट्रेट
  • क्रायोप्रेसिपिटेट

जैसे महत्वपूर्ण रक्त घटकों के निर्माण एवं उपयोग की अनुमति मिल गई है।

यह स्वीकृति सरगुजा संभाग के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान में उपचार हेतु आने वाले गंभीर रोगियों, आपातकालीन मामलों, शल्य चिकित्सा, सड़क दुर्घटना पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

अब मरीजों को आवश्यक रक्त घटकों के लिए अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय पर उपचार संभव होगा और जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

जिला अस्पताल अंबिकापुर को प्राप्त यह उपलब्धि न केवल सरगुजा संभाग की स्वास्थ्य सेवओं को नई दिशा देगी, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक अहम कदम मानी जा रही है।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05