Advertisement

702 किमी साइकिल यात्रा: पीएम मोदी ने 70 वर्षीय एस. सुरेश कुमार की सराहना की

70 वर्ष की उम्र में 702 किमी साइकिल यात्रा: पीएम मोदी ने एस. सुरेश कुमार की सराहना की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से कन्याकुमारी तक 702 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी करने वाले वरिष्ठ नेता श्री एस. सुरेश कुमार की खुले तौर पर सराहना की है। पीएम मोदी ने इसे प्रेरणादायक और अनुकरणीय उपलब्धि बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चुनौतियों को पार करने के बाद यह उपलब्धि हासिल करना उनके अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल आत्मबल का प्रतीक है, बल्कि समाज को फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण संदेश देती है। पीएम मोदी ने श्री सुरेश कुमार से फोन पर बात कर उन्हें इस प्रयास के लिए बधाई भी दी।

उधर, श्री एस. सुरेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री से कॉल आना उनके लिए बेहद रोमांचक क्षण था। उन्होंने कहा कि 51 वर्षों बाद यह उनकी दूसरी कन्याकुमारी साइकिल यात्रा थी, जो उन्होंने गंभीर बीमारी से उबरने के बाद पूरी की। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन को अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57