Advertisement

हेमंत सरकार के पाप के घड़े को फोड़ने वाले लोग मोदी सरकार की पाप से भरी विशाल टंकी को कब फोड़ेंगे लोकप्रिय हेमंत सरकार के कार्यों को देखकर भारतीय जनता पार्टी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। दीपू सिन्हा

लोकप्रिय हेमंत सरकार के कार्यों को देखकर भारतीय जनता पार्टी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है।

हेमंत सरकार के पाप के घड़े को फोड़ने वाले लोग मोदी सरकार की पाप से भरी विशाल टंकी को कब फोड़ेंगे

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेंट करने वाले नेता मोदी जी को चूड़ियां कब भेंट करेंगे?

दीपू कुमार सिन्हा

मंडल प्रभारी बबलू खान की रिपोर्ट लातेहार प्रदेश खबर

लोकप्रिय हेमंत सरकार के लोकहित एवं जनहित के कार्यकलापों को देखकर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश में अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। झूठे वादे , जुमलेबाजी और हाथी उड़ा उड़ा कर सत्ता सुंदरी के नशे में मदहोश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के हाथ से जब झारखंड की जनता ने सत्ता छीन ली तो यह लोग बेचैन हो उठे और बेचैनी की हालत में पुनः जनता को मूर्ख एवं बेवकूफ बनाने के लिए अनाप-शनाप बातें एवं हरकतें करने लगे हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी किसानों की जमीन एवं उनकी फसलों को लूट कर अडानी- अंबानी के गोदामों में भरने के लिए किसान विरोधी कृषि बिल संसद में पास करती है, तो दूसरी ओर किसानों के हमदर्द बनने का दिखावा करती है। यदि एक- डेढ़ बरसों में हेमंत सरकार के पाप का घड़ा भर गया तो पिछले 15 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने जनता के साथ जो कुकर्म, वादाखिलाफी और नाइंसाफी की है उस पाप से भरी विशाल टंकी को भारतीय जनता पार्टी के लोग कब फोड़ेंगे? उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बयान में आगे कहा गया है, कि यदि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को यह याद नहीं है तो मैं याद कराना चाहता हूं कि पिछले 15 वर्षों में एक फूटी कौड़ी का काला धन भी भारत नहीं आया है। अभी भारत वासियों को 15 -15 लाख रुपए भी नहीं मिले हैं। प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने वाली बीजेपी की सरकार ने पिछले 15 वर्षों में कुल 2 करोड़ भी रोजगार उपलब्ध नहीं कराएं हैं, बल्कि करोड़ों लोगों को नौकरियों से बेदखल जरूर कर दिया है, मोदी सरकार के पिछले 15 सालों के कार्यकाल में भुखमरी और बेरोजगारी की दर श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों से भी ऊपर है। देश नहीं मिटने दूंगा देश नहीं झुकने दूंगा की बातें कहने वाली पार्टी ने लाल किला, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन आदि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति को पूंजीपतियों के हाथों बेच दिया है, और चीन ने न सिर्फ भारतीय सीमा का उल्लंघन किया है बल्कि अरुणाचल प्रदेश में पूरा गांव ही बसा लिया है। अभी कश्मीरी पंडित भी अपने घर वापस नहीं लौट पाए हैं। इन 15 सालों में महंगाई ,रसोई गैस और पेट्रोल- डीजल के दाम भी कम नहीं हुए बल्कि आजादी के बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य गिरने से देश की इज्जत भी गिरती है कहने वाले बीजेपी के लोग यह बताएं कि वह और कितना रुपए का मूल्य और देश की इज्जत को गिराएंगे? पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों एवं महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेंट करने वाली बीजेपी की नेता मोदी जी को कब चूड़ियां पहना रही हैं? बस फिलहाल इतना ही याद दिला रहे हैं यदि अब भी पाप की टंकी खाली है तो अभी 3 साल और बचे हैं भर लीजिए वरना फिर शायद झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों की तरह केंद्र की सत्ता भी चली जाए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05