यूपी पुलिस भर्ती 2025: CM योगी ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट दी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की शिथिलीकरण प्रदान की गई है।
इस निर्णय से कुल 32,679 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में युवाओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह पहल युवाओं के हित और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
अधिक जानकारी: UP पुलिस भर्ती 2025 विवरण










