Advertisement

उत्तराखंड NH परियोजनाओं की समीक्षा: गडकरी की अध्यक्षता में बैठक, दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साझा करते हुए बताया कि इसमें राज्य से जुड़ी सभी प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में चारधाम महामार्ग परियोजना, रिंग रोड, बाईपास, रेल ओवर ब्रिज (ROB), गड्ढामुक्त सड़कों और लंबित वन स्वीकृतियों से जुड़े मामलों पर त्वरित निर्णय लिए गए। सभी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि मानसून से पहले सड़कों के रखरखाव को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि बरसात के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही राज्य की प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को दिसंबर 2026 तक समयबद्ध रूप से पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

बैठक में केंद्र और राज्य के अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने, लंबित अड़चनों को दूर करने और परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड में बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित सड़कें और पर्यटन को मजबूती देना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47