Advertisement

भारत ने किया थर्ड जेनरेशन एंटी-टैंक मिसाइल MPATGM का सफल परीक्षण, राजनाथ सिंह ने दी बधाई

भारत ने किया थर्ड जेनरेशन एंटी-टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी DRDO को बधाई

नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तीसरी पीढ़ी की ‘फायर एंड फॉरगेट’ मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफल फ्लाइट टेस्ट किया गया है। यह परीक्षण चलते लक्ष्य के खिलाफ किया गया, जिसमें मिसाइल ने अपनी टॉप अटैक क्षमता का सफल प्रदर्शन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस उन्नत मिसाइल का परीक्षण डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी (DRDL), हैदराबाद द्वारा किया गया। परीक्षण की सफलता को भारतीय रक्षा क्षमता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर DRDO, DCPP पार्टनर्स और इंडस्ट्री को बधाई दी है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम बताया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘फायर एंड फॉरगेट’ तकनीक से लैस यह मिसाइल लक्ष्य को दागे जाने के बाद स्वतः ट्रैक कर नष्ट करने में सक्षम है, जिससे युद्ध के दौरान सैनिकों की सुरक्षा और मारक क्षमता दोनों बढ़ती है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47