Advertisement

नोएडा में युवराज मेहता की मौत हादसा नहीं, प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा: टीएस सिंहदेव

नई दिल्ली/नोएडा। नोएडा में युवक युवराज मेहता की मौत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस घटना को महज़ हादसा मानने से इनकार करते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही और कायरता की मिलीभगत बताया है।

टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि युवराज मेहता डूबता रहा, लेकिन सिस्टम तमाशबीन बना रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद प्रशासन और जिम्मेदार तंत्र ने उसे बचाने की कोई ठोस कोशिश नहीं की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सिंहदेव ने नोएडा प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब प्रशासन जनता की रक्षा और अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने की स्थिति में नहीं रह गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऊँचे पदों पर बैठे अधिकारियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण जवाबदेही खत्म हो चुकी है।

अपने बयान में टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार और प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सिस्टम ही अपने लोगों को बचाने में लगा हो, तो आम नागरिक की जान की कीमत शून्य हो जाती है।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर नोएडा प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। युवराज मेहता की मौत को लेकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47