ब्रेकिंग न्यूज़

मनिका प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित डोकी गांव मे बुधवार दिन को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग लातेहार वन प्रमंडल के द्वारा 72वां वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह

Manika latehar

मनिका प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित डोकी गांव मे बुधवार दिन को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग लातेहार वन प्रमंडल के द्वारा 72वां वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह व लातेहार डीएफओ रौशन कुमार ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विधायक सहित अन्य नेताओं को वनकर्मियो ने बुके व माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखे बगैर हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है। सांसों के लिए पेड़ पौधा कितना जरूरी है ये हमे इस कोरोना काल ने सीखा दिया। लोग सांस लेने के लिए शहर छोड़ गांव की ओर आने लगे ।विधायक ने कहा कि व्यवहारिक रूप से हम कार्यो को धरातल पर उतार सकते है ।वन और पर्यावरण को बचाने मे जनसहभागिता से ही बचाया जा सकता है।कार्यक्रम को डीएफओ रौशन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि हम अब भी नही सुधरे तो सृष्टि को विनास से कोई नही बचा सकता। पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक की वस्तुओ का लोगों से कम से कम उपयोग मे लाने का आग्रह डीएफओ ने लोगो से किया। उन्होंने बताया कि मनिका सहित पुरे क्षेत्र मे एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता कामेश्वर प्रसाद यादव लातेहार जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान वृंदबिहारी प्रसाद यादव दरोगी यादव ने भी संबोधित किया।वही कार्यक्रम के दौरान डोकी के फॉरेस्ट भुमी पर विधायक रामचन्द्र सिंह डीएफओ रौशन कुमार आदि अन्य नेताओं ने पौधे भी लगाये ।मौके पर कांग्रेसी नेता विश्वनाथ पासवान मुखिया संजय कुमार सिंह युवा कांग्रेस जिला महासचिव मिथिलेश पासवान कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार छोटु पुर्व भाकपा माओवादी विकास उर्फ विनय उरांव सुरेंद्र भारती रामेश्वर सिंह रामसेवक उरांव कृष्णा यादव गणेश यादव सहित रामनंदन उरांव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!