
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending
गणतंत्र दिवस 2026: पीजी कॉलेज अंबिकापुर में प्रवेश द्वार और पार्किंग व्यवस्था जारी
गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर पीजी कॉलेज अंबिकापुर में प्रवेश द्वार और पार्किंग व्यवस्था तय की गई है। वीवीआईपी, आम जनता, पत्रकारों और अतिथियों के लिए अलग-अलग प्रवेश गेट निर्धारित किए गए हैं।
गणतंत्र दिवस पर पीजी कॉलेज समारोह स्थल के प्रवेश द्वार व पार्किंग व्यवस्था जारी
अंबिकापुर | 25 जनवरी 2026| गणतंत्र दिवस समारोह को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पीजी कॉलेज अंबिकापुर समारोह स्थल के प्रवेश द्वार एवं पार्किंग व्यवस्था की जानकारी जारी की गई है। सरगुजा पुलिस द्वारा आमजन, पत्रकारों एवं आमंत्रित अतिथियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं।
प्रवेश द्वार की व्यवस्था
- प्रवेश द्वार क्रमांक-01
(बनारस रोड, इंडस्ट्रियल एरिया की ओर)
👉 वीवीआईपी प्रवेश द्वार - प्रवेश द्वार क्रमांक-02
(डाईट मैदान के सामने)
👉 आम जनता के लिए - प्रवेश द्वार क्रमांक-03
(बनारस रोड, पानी टंकी के पास)
👉 पत्रकार एवं आमंत्रित अतिथियों के लिए - प्रवेश द्वार क्रमांक-04
(राजमोहिनी देवी भवन के सामने)
👉 आम जनता के लिए
पार्किंग व्यवस्था
- पार्किंग स्थल क्रमांक-05
👉 आम जनता (राजमोहिनी देवी भवन के पास ग्राउंड) - पार्किंग स्थल क्रमांक-06
👉 आम जनता (बीटीआई ग्राउंड)
सरगुजा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।












