Advertisement

अंबिकापुर में डीजल चोरी का खुलासा: कोतमा से 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

डीजल चोरी के मामले में 2 अंतर्राज्यीय आरोपी कोतमा (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन जब्त

अंबिकापुर | 25 जनवरी 2026 |डीजल चोरी के संगठित गिरोह पर कार्रवाई करते हुए सरगुजा पुलिस ने 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को मध्यप्रदेश के कोतमा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, 4 जरीकेन और पाइप जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में साइबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार घूम-घूमकर हाईवे किनारे खड़े चारपहिया और भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इससे पहले इसी प्रकरण में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

प्रार्थी अबोध कुमार सिंह, निवासी वार्ड नंबर 40 छावनी भिलाई, ने दिनांक 11 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी एचटीसी सोम लॉजिस्टिक कंपनी के अशोक लीलैंड ट्रक को चलाता है।

दिनांक 9 नवंबर 2025 को वह एसीसी प्लांट जामुल भिलाई से सीमेंट लोड कर जिंदल ट्रेडर्स अंबिकापुर आया था। ट्रक अनलोड न होने के कारण 10 नवंबर की रात रिंग रोड पर ट्रक खड़ा कर सो रहा था, तभी रात करीब 3 बजे टंकी की ओर आवाज सुनाई दी। देखने पर 3–4 युवक डीजल निकालते मिले, जिन्होंने मना करने पर चाकू और गुलेल से मारपीट की और डीजल को बलेनो कार में भरकर फरार हो गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 860/25, धारा 309(4), 309(6), 312 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवेचना के दौरान पूर्व में हीरालोनी, रोहित लोनी, धुव्र लोनी, बसंत लोनी और रितेश तिवारी को गिरफ्तार किया जा चुका था। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।

इसी क्रम में पुलिस ने

  • देवेंद्र लोनी (28 वर्ष)
  • शिव प्रसाद लोनी (32 वर्ष)
    दोनों निवासी ग्राम सिलपुर नदिया टोला, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे करीब 10 वर्षों से डीजल चोरी की घटनाओं में शामिल हैं और पिछले कुछ महीनों से अंबिकापुर व सूरजपुर क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर रहे थे। चोरी किए गए डीजल को बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी।

  • स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP 18 ZG 2645
  • 4 नग जरीकेन
  • पाइप

आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू एवं देवेंद्र पाठक की सक्रिय भूमिका रही।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47