Advertisement

ICMR : कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच कुछ राज्यों ने स्कूल खोलने का फैसला

School: ICMR ने कहा खोल सकते हैं प्राइमरी स्कूल, जानिए राज्यों में स्कूल खुलने का पूरा अपडेट

क्या स्कूल खोलना ठीक है, इस बारे में पूछे जाने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई.सी.एम.आर) के डीजी बलराम भार्गव ने आज कहा कि पहले प्राइमरी स्कूल खोले जाने चाहिए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई.सी.एम.आर) के डीजी बलराम भार्गव ने बच्चों के स्कूल खुलने को लेकर एक बड़ी बात कही है।

यहां भी कक्षा एक से पांच तक के छोटे बच्चों को पहले स्कूल बुलाया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्कूल खोलने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी शिक्षकों और कर्माचारियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो।

उन्होंने कहा है कि छोटे बच्चे वायरस का आसानी से मुकाबला कर सकते हैं। इसलिए कोरोना की लहर के दौरान यूरोप में कहीं भी प्राइमरी स्कूल नहीं बंद किए गए थे।

हालांकि भार्गव की बात के विपरीत अभी कई राज्यों में बड़ी कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी हो रही है।

एक नजर में देखते हैं किस राज्य में स्कूल खुल गए हैं या कहां खुलने वाले हैं

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मध्यप्रदेश– यहां भी स्कूल खोलने की तैयारी है। राज्य सरकार ने कहा है कि 26 जुलाई से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कक्षा 11 और 12 के बच्चों के लिए खोले जाएंगे।

उड़ीसा– यहां 26 जुलाई से 10वीं और 12वीं के स्कूल खोलने की घोषणा हो चुकी है।

तेलंगाना-राज्य सरकार ने एक जुलाई से स्कूल खोलने का फैसला किया था लेकिन तीसरी लहर की आशंका के कारण यह फैसला रद्द करना पड़ा। फिलहाल बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं ही जारी है।

दिल्ली– कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते और टीकाकरण पूरा नहीं होने के कारण दिल्ली सरकार ने अभी स्कूल नहीं खोलने का फैसला किया

उत्तर प्रदेश- यहां 1 जुलाई से प्रशासनिक कार्यों के लिए तो स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन बच्चे अभी तक स्कूल नहीं आए हैं। बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी है।

बिहार– 50फीसदी उपस्थिति के साथ 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खुल चुके हैं।

हरियाणा-यहां 16 जुलाई से 9वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिया गया है। 23 जुलाई से छठी से आठवीं तक के बच्चों को भी स्कूल बुलाया जाएगा।

महाराष्ट्र-कोरोना की बुरी तरह मार झेल चुके महाराष्ट्र ने 15 जुलाई से कक्षा आठ से 12 तक के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05