Advertisement

किसानों को बड़ी राहत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाई धान खरीदी की तिथि, 5-6 फरवरी को होगा अतिरिक्त उपार्जन

बलरामपुर, 04 फरवरी 2026/किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री की पहल पर धान विक्रय से वंचित रह गए किसानों को एक और अवसर देते हुए धान खरीदी की तिथि में बढ़ोतरी की गई है। इसके अंतर्गत 05 एवं 06 फरवरी 2026 को अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्य के सभी उपार्जन केन्द्रों में तीन श्रेणियों के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे। इनमें वे किसान शामिल हैं, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया था, लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया था। इसके अलावा वे किसान भी पात्र होंगे, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया और सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तीसरी श्रेणी में वे किसान शामिल हैं, जिन्हें 28 जनवरी, 29 जनवरी एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, किंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे। ऐसे सभी किसान अब 05 एवं 06 फरवरी को संबंधित उपार्जन समिति में अपना धान विक्रय कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर ने भी सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बारदाना, हमाल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47