Advertisement

सरगुजा: कलेक्टर अजीत वसंत ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर अजीत वसंत ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिखाई सख्ती

अंबिकापुर, 04 फरवरी 2026/कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता से जुड़े राजस्व मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को समय-सीमा से बाहर अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

अतिक्रमण पर कार्रवाई, भू-अभिलेखों की शुद्धता पर जोर

बैठक के दौरान कलेक्टर ने अवैध भूमि अतिक्रमण एवं कब्जा के मामलों की तहसीलवार समीक्षा की और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अविवादित एवं विवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, खाता विभाजन एवं भू-अर्जन से जुड़े प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

न्यायालयीन कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने न्यायालयों में सुनवाई के लिए निश्चित दिवस तय करने के निर्देश दिए।
साथ ही सभी प्रकरणों की समय पर ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

इसके अलावा—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • मतदाता सूची के एसआईआर कार्य
  • त्रुटि सुधार आवेदनों
    का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
    कलेक्टर ने कोटवारी भूमि को अहस्तांतरणीय दर्शाने और उसकी खरीदी-बिक्री पर सख्ती से रोक सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मैदानी स्तर पर सक्रियता के निर्देश

प्राकृतिक आपदा सहायता से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पटवारी स्वयं फील्ड में जाकर मौका मुआयना करें, दस्तावेज पूर्ण कर शीघ्र जिला कार्यालय भेजें।
वृक्ष कटाई के मामलों में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कर शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए।

छात्रों के लिए विशेष अभियान

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि मैदानी अमला सक्रिय होकर निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करे।

नियमित मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग पर जोर

कलेक्टर ने—

  • नक्शा बटांकन
  • अभिलेख शुद्धता
  • किसान किताब वितरण
  • आधार सीडिंग
  • वन अधिकार पट्टों

से जुड़े लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की। सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुविभागों में नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक माह प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर सुनील नायक, अमृतलाल ध्रुव, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57