Advertisement

Black Swan Summit 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा — स्किल डेवलपमेंट और फिनटेक में लैंगिक न्याय भारत की पहचान बने

भुवनेश्वर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा सरकार और ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ब्लैक स्वान समिट इंडिया को संबोधित करते हुए कहा कि स्किल डेवलपमेंट को आगे बढ़ाना, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स की स्थापना करना और नवाचार क्षमता को सशक्त बनाना — मानव पूंजी में निवेश के सबसे प्रभावी साधन हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की फिनटेक यात्रा को केवल तकनीकी उपलब्धियों की कहानी के रूप में नहीं, बल्कि लैंगिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की मिसाल के रूप में भी याद किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं और युवाओं की समान भागीदारी के बिना समावेशी और सतत विकास संभव नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान, फिनटेक स्टार्टअप्स और इनोवेशन इकोसिस्टम ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। इसके साथ ही, स्किल डेवलपमेंट और इनोवेशन को बढ़ावा देने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

राष्ट्रपति ने ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच भारत को फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57