पीएम मोदी: भारत-मलेशिया समझौतों से नागरिकों का जीवन होगा आसान, UPI और e-Visa से मिलेगी बड़ी सुविधा

कुआलालंपुर, 08 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया दौरे के दौरान भारत और मलेशिया के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौतों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इनसे दोनों देशों के नागरिकों के जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलाव आएगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया में कार्यरत भारतीय कामगारों के संरक्षण के लिए सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्रैटिस e-Visa सुविधा, तथा डिजिटल पेमेंट इंटरफेस UPI का मलेशिया में लागू होना, ये सभी कदम लोगों के दैनिक जीवन को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया को तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भी आपस में जोड़ता है। मलेशिया में तमिल भाषा की मजबूत और जीवंत उपस्थिति शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जो दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि लोगों से लोगों के जुड़ाव की मिसाल है, जो आने वाले समय में भारत-मलेशिया संबंधों को नई ऊंचाई देगी।