Advertisement

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: नशा पुरुषों में 54% कैंसर का कारण, सरकार चलाए व्यापक जागरूकता अभियान

लखनऊ, 08 फरवरी 2026/ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कैंसर और नशे के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार को गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुरुषों में होने वाले लगभग 54% कैंसर का प्रमुख कारण नशा है, ऐसे में सरकार को हर प्रकार के नशे के खिलाफ व्यापक और प्रभावी अभियान चलाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को ऐसे विश्वसनीय और प्रेरणादायक व्यक्तियों को आगे लाना चाहिए, जो स्वयं नशे से दूर रहकर सफल जीवन जी रहे हैं, ताकि समाज को सही दिशा मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझाना जरूरी है कि कैंसर से बचना, कैंसर से लड़ने से कहीं अधिक आसान है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि कैंसर की दवाइयों को पूरी तरह टैक्स फ्री किया जाए और गरीबों को मुफ्त उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही कैंसर से बचाव के लिए चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित टीकाकरण को निशुल्क कराने की भी अपील की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

अखिलेश यादव ने कहा कि कैंसर से लड़कर स्वस्थ जीवन जी रहे ‘कैंसर वारियर्स’ और सर्वाइवर्स को अस्पतालों में मरीजों से मिलवाकर उनमें आशा और आत्मविश्वास पैदा किया जाना चाहिए, जिससे वे सकारात्मक सोच के साथ इलाज करवा सकें।

उन्होंने तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कुछ उत्पादों को गलत तरीके से औषधीय गुणों वाला बताकर प्रचारित किया जाता है, जबकि नशा अंततः नशा ही होता है और यह जानलेवा साबित हो सकता है।

अखिलेश यादव ने ‘तम्बाकू से तौबा’ और ‘नशे का नाश’ जैसे जन-जागरूकता अभियानों की शुरुआत की आवश्यकता बताते हुए कहा कि नशा छोड़ने के लिए आत्मबल, पारिवारिक जिम्मेदारी और सामाजिक दायित्व की भावना बेहद जरूरी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05