Advertisement

Ambikapur News: हर्राटिकरा में रोजगार दिवस व आवास दिवस का आयोजन, वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 का हुआ प्रचार

अंबिकापुर | 08 फरवरी 2026 |पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अंबिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत हर्राटिकरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ‘मजबूत कानून, सुरक्षित अधिकार’ के संदेश के साथ वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी देने, जनजागरूकता बढ़ाने तथा शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जागरूकता पंपलेट का वितरण भी किया गया।

ग्राम पंचायत हर्राटिकरा की सरपंच अमृता पैंकरा ने बताया कि गांव में रोजगार दिवस और आवास दिवस एक साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

उन्होंने बताया कि रोजगार दिवस के दौरान ग्रामीणों को 100 नहीं बल्कि 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने के प्रावधान के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही जी राम जी अंतर्गत कार्यों, मजदूरी भुगतान एवं रोजगार मांग पंजीयन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।

आवास दिवस के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। लंबित किश्तों की स्थिति की समीक्षा करते हुए केवाईसी पूर्ण कराने एवं 7 दिवस के भीतर किश्त भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी एवं सामग्री संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हितग्राहियों, स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय भागीदारों के साथ चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के टोल फ्री नंबर 1800-233-1290 की जानकारी भी दी गई, ताकि हितग्राही अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संपर्क कर सकें।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05