PM Modi congratulates Sanae Takaichi: जापान चुनाव जीत पर पीएम मोदी की बधाई, भारत-जापान दोस्ती और मजबूत होने का भरोसा

नई दिल्ली | 08 फरवरी 2026 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर साने ताकाइची को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि साने ताकाइची की नेतृत्व क्षमता के तहत भारत-जापान मित्रता और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-जापान संबंध न केवल द्विपक्षीय हितों के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता और विकास के लिए भी बेहद अहम हैं। दोनों देशों की साझेदारी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने, आर्थिक विकास और तकनीकी सहयोग को नई दिशा दे रही है।

गौरतलब है कि साने ताकाइची की इस ऐतिहासिक जीत को जापान की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जिससे भारत-जापान रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।