Advertisement

अंबिकापुर में 16-17 फरवरी को संभाग स्तरीय रोजगार मेला, निजी संस्थाओं से सहभागिता की अपील

अंबिकापुर में 16-17 फरवरी को संभाग स्तरीय रोजगार मेला, निजी संस्थाओं से सहभागिता की अपील

बलरामपुर, 10 फरवरी 2026/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 16 एवं 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय “रोजगार मेला” आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना एवं निजी क्षेत्र के नियोजकों को उपयुक्त मानव संसाधन उपलब्ध कराना है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र (प्राइवेट संस्था) के ऐसे नियोजकों को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी संस्था में उपलब्ध रिक्त पदों की पूर्ति इस मंच के माध्यम से करना चाहते हैं। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

इच्छुक नियोजक अपनी रिक्तियों की अधिसूचना निर्धारित प्रपत्र में 13 फरवरी 2026 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बलरामपुर में व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अधिसूचना ई-मेल आईडी employmentofficeamb@rediffmail.com के माध्यम से भी प्रेषित की जा सकती है।

प्रस्तावित रोजगार मेले में भाग लेने के लिए निजी क्षेत्र के नियोजकों का पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन हेतु संस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जिसमें संस्था/कंपनी प्रमुख का नाम, जीएसटी नंबर अथवा फर्म पंजीयन क्रमांक, पैन नंबर/टैन नंबर, मोबाइल नंबर, पूर्ण पता एवं ई-मेल आईडी शामिल है।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक निजी संस्थाओं से रोजगार मेले में सहभागिता कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की है।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05