Advertisement

कोरबा: ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को प्रशिक्षण, ग्राम सचिवों को मिलेगी तकनीकी जानकारी

आरजीआई पोर्टल से ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को प्रशिक्षण, ग्राम सचिवों व स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी जानकारी

कोरबा, 13 फरवरी 2026।आरजीआई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जन्म एवं मृत्यु पंजीयन प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से 18 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक दो सत्रों में आयोजित होगा।

प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाएगा, जिसमें पंजीयन प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं तथा पोर्टल संचालन की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों के लिए सुबह प्रशिक्षण

जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला एवं विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाएगा।


ग्राम पंचायत सचिवों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

इसी प्रकार जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया है, ताकि वे ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रणाली को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें।


डिजिटल पंजीयन को मिलेगा बढ़ावा

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जन्म एवं मृत्यु पंजीयन प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी, जिससे आम नागरिकों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47