देश के किसी भी नागरिक की निगरानी करना जासूसी करना निजता का हनन !: स्वामीनाथ जयसवाल

देश के किसी भी नागरिक की निगरानी करना जासूसी करना निजता का हनन !: स्वामीनाथ जयसवाल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

नई दिल्ली भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जासूसी कांड पर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश के किसी भी नागरिक की निगरानी करना, जासूसी करना निजता का हनन है। ऐसा कृत्य अवैध है, निंदनीय है।
इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाए। देश इस समय आर्थिक हालात से गुजर रहा है एक तरफ करोना की मार दूसरी तरफ जनता रोजी और रोटी के लिए तरस रही है स्वामीनाथ ने भी इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के जज की अगुवाई में जेपीसी जांच की मांग की है, साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. स्वामीनाथ ने कहा कि Pegasus का स्पाइवेयर जो कंपनी चलाती है उसने स्पष्ट कहा है कि सिर्फ सरकारों के साथ सौदा करती है. ऐसे में सरकाकर को बताना चाहिए कि वो एग्रीमेंट क्या है और किस-किस पर जासूसी हो रही थी.
स्वामीनाथ ने कहा कि सरकार की पूरी कोशिश देश को एक पुलिस स्टेट बनाने की है और उनके खिलाफ जो भी आवाज आती है उनकी जासूसी की जाए. 2 साल पहले भी बात आई थी तभी हम ने संसद में कहा था कि इसकी जांच होनी चाहिए और सरकार सच सामने आए लेकिन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया.
स्वामीनाथ ने सरकार पर उठाए इस विवाद पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. जासूसी का गंदा खेल व ब्लैकमेल आदि कोई नई बात नहीं, लेकिन काफी महंगे उपकरणों से निजता भंग करके मंत्रियों, विपक्षी नेताओं, अफसरों व पत्रकारों आदि की सुक्षम जासूसी करना अति-गंभीर व खतरनाक मामला जिसका भंडाफोड़ हो जाने से यहां देश में भी खलबली व सनसनी फैली हुई है.
स्वामीनाथ ने कहा कि केन्द्र की बार-बार अनेकों प्रकार की सफाई, खण्डन व तर्क लोगों के गले के नीचे नहीं उतर पा रहे हैं. सरकार व देश की भी भलाई इसी में है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर इसकी पूरी स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच यथाशीघ्र कराई जाए ताकि आगे जिम्मेदारी तय की जा सके.
इंटक नेता स्वामीनाथ ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बढ़ते कद को देख कर डरी सहमी हुई है करोड़ों रुपए खर्च कर जासूसी करवा रही यही पैसा करुणा की तीसरी लहर को रोकने में काम आ सकता है आज देश व्यंग कर आर्थिक दिवाली पर है जनता रोजी-रोटी को तरस रही है और मोदी सरकार सत्ता के लालसा में देश को आर्थिक रूप से बर्बाद करने में लगी हुई है