Advertisement

बलरामपुर दिशा बैठक: सांसद चिंतामणि महाराज के सख्त निर्देश, विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: दिशा बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज के सख्त निर्देश

बलरामपुर, 20 फरवरी 2026।जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक राजपुर जनपद के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने की। बैठक में जिले में संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन की स्थिति और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की गई।

सांसद श्री महाराज ने विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रगति प्रतिवेदनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार्य नहीं की जाएगी।

बैठक में समारी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमंडलाधिकारी  आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक हो — सांसद

सांसद महाराज ने स्थानीय बोली में संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचे, ताकि उन्हें वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

पीएम जनमन, मनरेगा और आवास योजना की समीक्षा

बैठक में सांसद ने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत सभी सूचकांकों की गहन समीक्षा कर समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मनरेगा, आजीविका गतिविधि, जल संवर्धन और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

किसानों के लिए विशेष निर्देश

कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने रबी फसल के लिए खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने और किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रीविधि से खेती अपनाने और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर बल

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सांसद ने जिले के अंतिम और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सिकलसेल एवं टीबी के समुचित उपचार, तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन और उज्ज्वला योजना की प्रगति पर जोर

बैठक में जल संवर्धन, जल जीवन मिशन और पीएम उज्ज्वला योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा कर लक्ष्यानुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शिक्षा, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राशन भंडारण एवं वितरण सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

वीबी जी राम जी योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश

सांसद महाराज ने अधिकारियों को वीबी जी राम जी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05