Advertisement

जगदलपुर में 4.81 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन, 1.47 किमी मार्ग होगा मजबूत

जगदलपुर में 4.81 करोड़ की लागत से 1.47 किमी सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन, यातायात व्यवस्था होगी सुगम

जगदलपुर, 20 फरवरी 2026/बस्तर संभाग के हृदय स्थल जगदलपुर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहर की व्यस्ततम सड़कों में से एक विद्युत यांत्रिकी कर्मशाला से जिया डेरा गीदम रोड तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भव्य भूमिपूजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ।

इस विकास कार्य की आधारशिला जगदलपुर विधायक किरण देव ने अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रखी। लगभग 1.47 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर शासन द्वारा 4 करोड़ 81 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी।

लंबे समय से स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों द्वारा इस मार्ग के सुधार की मांग की जा रही थी। अब इसके चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से यातायात सुगम होगा और जाम व खराब सड़क की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि यह मार्ग शहर की जीवनरेखा के समान है। इसके उन्नयन से व्यापार, आवागमन और नागरिक सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कुशल नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर बेबरज कारपोरेशन अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव, पूर्व महापौर श्रीमती सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, पार्षद नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, कुबेर देवांगन, नेहा ध्रुव, श्याम सुंदर बघेल, रोशन सिसोदिया सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल व्याप्त है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47