रायपुर/प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में खुशहाली की नई कहानी लिख रही है। प्रदेश के 26 लाख से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही हैं। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
आज कृषक कल्याण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए एक मॉडल राज्य बनकर उभर रहा है, जहां सरकारी योजनाएं ज़मीनी स्तर पर किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुँच रही हैं।











