Advertisement

असम की BJP सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, जमीन उद्योगपतियों को सौंपने और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

असम की जमीन चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपी जा रही, युवा- महिलाएं रोजगार चाहती हैं – प्रियंका गांधी का BJP सरकार पर बड़ा हमला

गुवाहाटी, असम/कांग्रेस महासचिव एवं असम स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की जनता मौजूदा सरकार से निराश है और देख रही है कि कैसे प्रदेश की जमीनें चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं।

गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत और विभिन्न बैठकों के दौरान उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सभी जिलों में जाकर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं और लगातार फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम के युवा और महिलाएं रोजगार चाहते हैं, लेकिन सरकार उनके भविष्य को लेकर गंभीर नहीं दिख रही।

प्रियंका गांधी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री जनता को बताएं कि उन्होंने अब तक प्रदेश के लिए क्या ठोस काम किए हैं। मुख्यमंत्री युवाओं को गुमराह नहीं कर सकते। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जागरूक बनिए और ऐसे नेतृत्व को चुनिए जो आपके लिए काम करे और राज्य को मजबूत बनाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गौरव गोगोई को टारगेट करने पर भी जताई आपत्ति

प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में दो तरह के नेता होते हैं —
एक, जो जनता और सकारात्मक मुद्दों की बात करते हैं,
दूसरे, जो सिर्फ हमला करने की राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई और उनके परिवार को इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वे जनता के लिए काम करने की बात कर रहे हैं। ऐसी नकारात्मक राजनीति को असम की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

जुबिन गर्ग को दी श्रद्धांजलि, राजनीति से दूर रखने की अपील

दिवंगत गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वे असम की आत्मा की आवाज थे। उनके गीतों में प्रेम, एकता और असम की संस्कृति झलकती थी।

उन्होंने कहा कि जुबिन गर्ग राजनीति से बहुत ऊपर थे, इसलिए उनकी स्मृति का कभी भी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। हमारी लड़ाई असम की संस्कृति, विरासत और सभ्यता की रक्षा के लिए है।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57