Advertisement

अंबिकापुर में 22 फरवरी को CGPSC प्रीलिम्स 2025 परीक्षा, 12 केंद्रों पर 5601 परीक्षार्थी होंगे शामिल

अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026|छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।

  • प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • द्वितीय पाली: अपरान्ह 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

जिला मुख्यालय अंबिकापुर में परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 5601 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री रामराज सिंह को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


उड़नदस्ता दल गठित, कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा

CGPSC परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रवार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल द्वारा प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, केंद्रों तक सुरक्षित पहुंच, परीक्षा के दौरान निगरानी, नकल रोकथाम एवं परीक्षा पश्चात सीलबंद पार्सल एकत्रित कर नोडल अधिकारी को सौंपने की जिम्मेदारी निभाई जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

उड़नदस्ता दल अधिकारी एवं परीक्षा केंद्र:

  • तहसीलदार अंबिकापुर श्री उमेश्वर सिंह बाज
    • केंद्र 0101 – राजीव गांधी पीजी कॉलेज
    • केंद्र 0108 – शासकीय उ.मा.वि. केदारपुर
    • केंद्र 0112 – सेंट जेवियर्स उ.मा.वि. नवापारा
  • अतिरिक्त तहसीलदार श्री जयेश कंवर
    • केंद्र 0102 – शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नमनाकला
    • केंद्र 0107 – शासकीय कन्या उ.मा.वि. मणिपुर
    • केंद्र 0109 – शासकीय कन्या शिक्षा परिसर
  • तहसीलदार दरिमा श्री अमन कुमार चतुर्वेदी
    • केंद्र 0103 – शासकीय मल्टीपरपज उ.मा.वि. स्कूल रोड
    • केंद्र 0104 – शासकीय कन्या उ.मा.वि. स्कूल रोड
    • केंद्र 0105 – शासकीय नगर पालिक निगम उ.मा.वि.
  • नायब तहसीलदार श्री मोईनद्दीन खान (उप तहसील रघुनाथपुर)
    • केंद्र 0106 – शासकीय उ.मा.वि. पुलिस लाइन
    • केंद्र 0110 – सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. घड़ी चौक
    • केंद्र 0111 – विवेकानंद विद्या निकेतन उ.मा.वि. घड़ी चौक

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

CGPSC ने परीक्षा को लेकर सख्त अनुशासन एवं दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नोडल अधिकारी श्री रामराज सिंह ने परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें।
  • परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, डिजिटल गैजेट, कागज, पुस्तक, चश्मा, गॉगल्स आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
  • नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा निरस्त, अभ्यर्थी निष्कासित और भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
  • उपस्थिति पत्रक पर काले या नीले बॉल पेन से हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु सुविधा:

आवश्यक होने पर मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर सह-लेखक की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए परीक्षा तिथि से 05 दिवस पूर्व जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से संपर्क करना होगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05