Advertisement

राजनांदगांव: डॉ. रमन सिंह ने 25 जरूरतमंदों को दी 6.50 लाख की आर्थिक सहायता

25 जरूरतमंदों को 6.50 लाख की आर्थिक सहायता, डॉ. रमन सिंह ने प्रदान की स्वीकृति

राजनांदगांव, 20 फरवरी |विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के 25 जरूरतमंद लोगों को कुल 6 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। यह सहायता विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल द्वारा स्पीकर हाउस, राजनांदगांव में चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदान की गई।

इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों एवं वार्डों के हितग्राहियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता राशि प्रदान की गई। प्रमुख रूप से प्रभा बाई साहू (ग्राम टेड़ेसरा) को 1 लाख रुपये, लक्ष्मी मंडावी एवं पुनीता चंद्रवंशी (ग्राम भण्डारपुर) को 50-50 हजार रुपये, कांति बाई मेश्राम (वार्ड नं. 10) को 40 हजार रुपये, गीता संतोष यादव (मठपारा) एवं प्रेमा सोनकर (स्टेशन पारा) को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इसी प्रकार लक्ष्मी सोनकर (वार्ड नं. 48 नंदई) एवं विद्या चंद्राकर (ग्राम भर्रेगांव) को 25-25 हजार रुपये, गिरजा बाई देवांगन (ग्राम बोरी), प्रवीण गिरी गोस्वामी (स्टेशन पारा) एवं आशीर्वाद नवयुवक मंडल को 20-20 हजार रुपये प्रदान किए गए।

मां जगदम्बा स्व-सहायता समूह, कचरा बाई गेड़ाम (वार्ड नं. 18 तुलसीपुर), अशोक कुमार सोनी (वार्ड नं. 19 ममता नगर) एवं धनेश्वरी चौबे (ग्राम इंदावानी) को 10-10 हजार रुपये, रामप्यारी साहू (वार्ड नं. 34 लखोली) एवं दुर्गेश कुमार साहू (ग्राम पेण्ड्री) तथा धनकुंवर बाई एवं बिमला बोरीकर (ग्राम नचनिया) को 15-15 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

इसके अलावा धनलक्ष्मी सिंह (ग्राम पनेका), हिरेन्द्र कुमार साहू (ग्राम पेण्ड्री), केसरी बाई एवं रितेश कुमार वर्मा को 10-10 हजार रुपये, विशाखा बाई यादव को 7 हजार रुपये तथा योगिता बाई को 5 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

सभी हितग्राहियों ने इस मानवीय सहयोग के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05