Advertisement

सूरजपुर: आरसेटी में राजमिस्त्री प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न, प्रशिक्षित युवाओं को मिले प्रमाण पत्र

सूरजपुर: आरसेटी में राजमिस्त्री प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न, प्रशिक्षित युवाओं को मिले प्रमाण पत्र

सूरजपुर/20 फरवरी 2026/ सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित आरसेटी सूरजपुर में आयोजित राजमिस्त्री (मेसनरी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का 20 फरवरी को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रमोद तिवारी, संकाय सदस्य मयंक तिवारी एवं परमानंद उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक श्री तिवारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा स्वरोजगार के अवसर बढ़ाते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को भवन निर्माण कार्य, ईंट-गारा कार्य, प्लास्टरिंग, माप-तौल, लेवलिंग सहित निर्माण कार्यों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

संकाय सदस्यों ने प्रशिक्षुओं को प्राप्त कौशल का उपयोग कर स्वयं का रोजगार स्थापित करने एवं क्षेत्र के विकास में योगदान देने की सलाह दी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47