Advertisement

बलरामपुर: अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

बलरामपुर: अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

बलरामपुर, 20 फरवरी 2026/ भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष) जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (10वीं एवं 8वीं उत्तीर्ण) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा पदों पर भी चयन किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने जानकारी दी कि ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 के मध्य संभावित है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु अभ्यर्थी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर में संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष क्रमांक 0771-2665212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47